
Bikaner Railway: बीकानेर मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) के रूप में वीरेंद्र जोशी को पदस्थापित किया गया है। इससे पहले जोशी बीकानेर मंडल में ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) के पद पर कार्यरत थे।
पदोन्नति के बाद उन्हें मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के साथ अब वे मंडल में वाणिज्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी करेंगे।
यात्री सुविधाओं और वाणिज्यिक कार्यों में निभाई अहम भूमिका
वीरेंद्र जोशी अपने सरल और मृदु स्वभाव के साथ कार्य के प्रति सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। बीकानेर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार, वाणिज्यिक कार्यों तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके कार्य अनुभव और विभागीय समझ को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक की नई जिम्मेदारी में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
वाणिज्य विभाग को मिलेगी नई गति
वीरेंद्र जोशी की पदोन्नति और नई पदस्थापना से बीकानेर मंडल के वाणिज्य विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक गति एवं प्रभावशीलता मिलने की उम्मीद है। रेलवे से जुड़े वाणिज्यिक कार्यों और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ मंडल को मिलेगा।



