
East Zone, Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने विशाल स्कोर खड़ा कर खिताब की दौड़ में खुद को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन की 270 रन की शानदार पारी इस स्कोर की सबसे बड़ी खासियत रही।
मैच अभी नतीजे से दूर है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक सवाल लगातार चर्चा में है कि यदि मुकाबला ड्रॉ हो गया तो ट्रॉफी किस टीम को मिलेगी। घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट के नियमों के अनुसार फाइनल मैच ड्रॉ रहने पर पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम को विजेता माना जाता है।
यही कारण है कि ईस्ट जोन ने लंबे समय तक बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाने की रणनीति अपनाई। टीम का लक्ष्य केवल रन बनाना नहीं, बल्कि पहली पारी में निर्णायक बढ़त हासिल करना भी था।
अब साउथ जोन के सामने बड़ी चुनौती है। यदि वह ईस्ट जोन के स्कोर को पार नहीं कर पाती और मैच का परिणाम नहीं निकलता, तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को चैंपियन घोषित किया जाएगा। ऐसे में मुकाबले का सबसे अहम पहलू अब पहली पारी का अंतर बन गया है।
written by Siddhi Srivastava



