Bollywood News-‘हनुमान अंश’ की गूंज बरकरार, मेकर्स ने सीक्वल का किया ऐलान

Bollywood News – The buzz around 'Hanuman-Ansh' continues; makers announce a sequel.

Bollywood News-आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। दर्शकों के सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म इस साल की चर्चित सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म के निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने आगरा में दर्शकों से बातचीत के दौरान बताया कि ‘हनुमान अंश’ के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन के महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा। कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से शुरू होकर आगरा, मथुरा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े अन्य स्थानों तक पहुंचेगी।

तीन भागों में बनाई जा रही है फिल्म श्रृंखला

निर्माताओं ने 20 फरवरी 2026 को ‘हनुमान अंश’ की घोषणा करते हुए बताया था कि इसे तीन भागों की फिल्म श्रृंखला के रूप में बनाया जा रहा है। बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक ‘दिव्य डिटूर’ से प्रेरित है। फिल्म में बाबा का किरदार अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है, जबकि चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Read Also-Bollywood Breaking News Today-‘वाइब’ में जासूस बने कुणाल खेमू, ट्रेलर जारी

Show More

Related Articles

Back to top button