Ghosi News: स्वर्गीय रामप्रताप पाण्डेय के ब्रह्मभोज में जुटे गणमान्य लोग, परिजनों से मिलकर जताया शोक

Ghosi News: Dignitaries gathered at the Brahmbhoj of late Rampratap Pandey, met his family members and expressed their condolences.

Ghosi News:घोसी ब्लॉक के टड़ियांव गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता तथा ‘एक संदेश’ समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सतीश कुमार पाण्डेय के पूज्य चाचा स्वर्गीय रामप्रताप पाण्डेय के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, अधिवक्ता समुदाय और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बताया गया कि स्वर्गीय रामप्रताप पाण्डेय पिछले करीब एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। 19 अगस्त को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। ब्रह्मभोज के अवसर पर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय, परिषद के मऊ जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडे, प्रणव चतुर्वेदी, मंत्री संजय त्रिपाठी, किसान नेता एवं लोकदल के प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, भासपा प्रदेश उपाध्यक्ष फागू सिंह, घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और भाजपा नेता राघवेंद्र राय समेत कई लोग पहुंचे।

घोसी के उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवक्ताओं और पत्रकारों की रही मौजूदगी

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय, वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह, दिनेश ओझा, कालिका दत्त पांडे, शमशाद, पूर्व अध्यक्ष तारिक जफर आजमी, रामबदन यादव, बृजेंद्र राय, पीसी राय, अतुल यादव, अनिल कुमार मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

घोसी तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री जय हिंद सिंह, उपाध्यक्ष विपुल राय, वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री राजेश सोनकर, इंद्रसेन उपाध्याय, सुतीक्ष्ण मिश्रा, ब्रह्मदेव उपाध्याय और उमाशंकर उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जताया शोक

कार्यक्रम में आई सर्जन जिला अस्पताल मऊ के डॉ. मनोज कुमार पांडेय, पूर्व चीफ फार्मासिस्ट डॉ. सरफराज अहमद और डॉ. एम.एस. तनवीर समेत चिकित्सक वर्ग से जुड़े लोगों ने भी परिजनों से मुलाकात की।

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्त, डॉ. अरुण मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, उमाकांत त्रिपाठी, देवेंद्र कुशवाहा, अशोक श्रीवास्तव, पवन उपाध्याय, वायुनंदन मिश्रा, रूपेंद्र भारती, सुदर्शन कुमार, घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सर्वोदय पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं छात्र नेता अरविंद सिंह सिसोदिया और विनय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सतीश कुमार पाण्डेय और उनके परिजनों ने ब्रह्मभोज में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Also-400 यूनिट तक बिजली खपत वालों के घर मुफ्त लगेगा 3 KW का सोलर पैनल, जानें पूरी योजना

Show More

Related Articles

Back to top button