Entertainment News: राज’ की भूतिया एक्ट्रेस सालों बाद फिर चर्चा में, वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी; आने लगे कॉल्स और मैसेज

साल 2002 की हॉरर फिल्म 'राज' से पहचान बनाने वाली मालिनी शर्मा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

Entertainment News: बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी, लेकिन बाद में ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। ऐसी ही अभिनेत्री हैं मालिनी शर्मा, जिन्होंने साल 2002 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘राज’ में अपने डरावने किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचा था। लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब मालिनी शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

दरअसल, मालिनी शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुराने फैंस ने उन्हें पहचान लिया। देखते ही देखते उनके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी और उनके फार्मस्टे के नंबर पर लगातार कॉल्स और मैसेज आने लगे।

पुणे के पास फार्मस्टे चला रही हैं मालिनी शर्मा

फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद मालिनी शर्मा ने अपनी जिंदगी का रास्ता पूरी तरह बदल लिया। अब वह पुणे के पास सह्याद्रि की पहाड़ियों के बीच ‘द स्लो लोकल’ नाम का फार्मस्टे चलाती हैं।

मालिनी की मौजूदा जिंदगी बॉलीवुड की चकाचौंध से बिल्कुल अलग है। वह प्रकृति के बीच सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं। लेकिन उनके वायरल वीडियो ने अचानक उन्हें फिर से लोगों की नजरों में ला दिया है।

वीडियो सामने आने के बाद कई पुराने फैंस ने उन्हें पहचान लिया और सोशल मीडिया पर उनके बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं।

वायरल वीडियो के बाद आने लगे फोन और मैसेज

मालिनी शर्मा के वायरल होने के बाद उनके फार्मस्टे पर बुकिंग और पूछताछ के लिए फोन कॉल्स की संख्या अचानक बढ़ गई। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में मैसेज मिलने लगे।

अचानक बढ़ी इस लोकप्रियता से मालिनी खुद भी काफी हैरान और भावुक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस का आभार जताया। मालिनी ने फैंस के प्यार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।

फैंस से की खास अपील

अचानक बड़ी संख्या में कॉल आने के कारण मालिनी शर्मा ने अपने फैंस से फार्मस्टे के नंबर पर बार-बार फोन नहीं करने की अपील की है। उनका कहना है कि फार्मस्टे की टीम छोटी है और लगातार आने वाली कॉल्स को संभालना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने चाहने वालों से फोन करने के बजाय WhatsApp के जरिए संपर्क करने की अपील की है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर आने वाले मैसेज का भी जवाब देने की उन्होंने कोशिश करने की बात कही है।

Bollywood News: अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान

‘राज’ से रातों-रात मिली थी पहचान

मालिनी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं। इसके बाद साल 2002 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘राज’ में काम करने का मौका मिला।

फिल्म में बिपाशा बसु और डिनो मोरिया मुख्य भूमिका में थे, जबकि मालिनी शर्मा के किरदार ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। फिल्म की सफलता के बाद वह काफी चर्चित हो गई थीं।

मालिनी शर्मा ने इसके अलावा टीवी सीरीज ‘C.A.T.S.’ और लोकप्रिय गाने ‘आपके प्यार में’ में भी काम किया था। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने के बावजूद उन्होंने धीरे-धीरे ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली।

दो दशक बाद फिर मिली पुरानी पहचान

आज मालिनी शर्मा फिल्मों से दूर हैं और प्रकृति के बीच अपनी जिंदगी बिता रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने उन्हें दोबारा चर्चा में ला दिया है।

मालिनी के लिए यह लोकप्रियता इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय तक पर्दे से दूर रहने के बावजूद उनके पुराने फैंस ने उन्हें याद रखा। वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया और लगातार आ रहे मैसेज इस बात का संकेत हैं कि ‘राज’ की मालिनी शर्मा को दर्शक आज भी भूले नहीं हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button