
Pratapgarh News-गृह जनपद प्रतापगढ़ के नगर पंचायत लालगंज स्थित आवास पर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और मोना दीदी के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक आवास पर पहुंचे और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखीं। संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनने के बाद उनके शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए “प्रमोद तिवारी, मोना दीदी जिंदाबाद” के नारे लगाए। काफी देर तक परिसर में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह बना रहा।
इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए कहा गया कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के लोगों के हित में लगातार काम करना ही संकल्प है।
क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से हुई बातचीत पर उम्मीद जताई।
उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत
Read Also-Chandauli News-97 बेरोजगार युवकों को मिला ऑफर लेटर



