
Chandauli News-हिनौता जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में सोमवार को महाराष्ट्र की औरंगाबाद की धूत इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एच आर हेड अभिनव यादव ने जॉब मेले में कुल 123 छात्रों का साक्षात्कार लिया। जिसमें कुल 97 बेरोजगार युवकों का चयन किया गया। संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने चयनित सभी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया।
ऑफर लेटर मिलते ही सभी बेरोजगार युवकों के चेहरे खिल उठे। प्रबंधक श्री तिवारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी चयनित युवक कंपनी में मन लगाकर निष्ठापूर्वक कार्य करें। कड़ी मेहनत व कार्य कुशलता से ही आपकी तरक्की निर्भर करेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येन्द्र मिश्र, अनुदेशक मुंशी राम, चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।
चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट



