
Unnao News-नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी उर्फ ‘मुन्ना दादा’ की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा को ही अपने बड़े भाई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच फल, मिष्ठान्न और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विमल द्विवेदी ने स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मुन्ना दादा का जीवन समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सेवा तथा परोपकार के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को फल, मिष्ठान्न और राशन समेत दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और समाजसेवा में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर अनीता द्विवेदी, संस्था के जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत, पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित, आरके मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अखिल मिश्रा, परिमल मिश्रा, केतन अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, सुरजीत सिंह, गोलू पांडे, मनीष मिश्रा, अंकुर त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, विकास सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी सहित कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



