
Sonbhadra News:जनपद के लिए गौरव का क्षण है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2-3 सितम्बर, 2026 के लिए किया गया है।वही शिक्षा विभाग ने बताया कि
यह चयन महानिदेशालय, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण कार्य तथा शिक्षा प्रशासन में सराहनीय नेतृत्व के आधार पर किया गया है।
NIEPA द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य हेतु चयन होना उनकी प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनका चयन जिलास्तरीय बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य हेतु हुआ है, जो पूरे जनपद सोनभद्र के लिए गौरव एवं प्रेरणा का स्रोत है।
इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षा परिवार, सोनभद्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी इस सफलता पर समस्त शिक्षा परिवार, सोनभद्र को आप पर गर्व है।
Read Also-Unnao News-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र



