Lucknow News-वन टाइम टैक्स की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त, मैनुअल व्यवस्था से टैक्सी मालिक परेशान

Lucknow News: Deadline for depositing the first installment of the one-time tax is August 21; taxi owners frustrated by the manual system.

Lucknow News-वन टाइम टैक्स की पहली 50 प्रतिशत किश्त जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 निर्धारित होने के बीच टैक्सी और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के सामने टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन और स्वत: संचालित नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

माननीय हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में वन टाइम टैक्स की पहली 50 प्रतिशत किश्त जमा की जानी है। हालांकि टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को लेकर व्यावहारिक दिक्कतों की शिकायत सामने आ रही है।

ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (TTOWA) के उपाध्यक्ष रवि आनंद ने बताया कि वर्तमान में वाहन स्वामियों को पहले आरटीओ कार्यालय जाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना पड़ रहा है। इसके बाद ही टैक्स जमा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ पा रही है। इससे वाहन मालिकों का समय बर्बाद होने के साथ कार्यालयों में भी अतिरिक्त भीड़ बढ़ रही है।

दो किश्तों में टैक्स जमा करने की मांग

TTOWA ने प्रदेशभर के टैक्सी कारोबारियों को बिना पेनाल्टी दो किश्तों में वन टाइम टैक्स जमा करने की सुविधा देने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि अंतिम तारीख नजदीक होने के कारण सभी वाहन स्वामियों के लिए मौजूदा व्यवस्था के तहत समय पर टैक्स जमा करना मुश्किल हो सकता है।

एसोसिएशन ने मांग की है कि टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल और पूरी तरह ऑनलाइन किया जाए, ताकि वाहन स्वामियों को आरटीओ कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही टैक्स जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और देरी की स्थिति में कारोबारियों पर पेनाल्टी का अतिरिक्त बोझ न डाला जाए।

Read Also-Mirzapur News-जल जीवन मिशन से बदली धनीपट्टी की तस्वीर, घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

Show More

Related Articles

Back to top button