Pratapgarh News: अमर पाल मौर्य को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतापगढ़ में जश्न

Pratapgarh News: Celebrations in Pratapgarh following the appointment of Amar Pal Maurya as the National President of the BJP Pichhda Morcha.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के निवासी और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बेल्हा की धरती के सपूत अमर पाल मौर्य को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रतापगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अमर पाल मौर्य के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां बेला देवी से अमर पाल मौर्य के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

जश्न के दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सांसद प्रतिनिधि राय साहब, पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, प्रमोद मौर्य, संतोष मिश्र, राघवेंद्र शुक्ल (मीडिया प्रभारी), रामजी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमर पाल मौर्य को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रतापगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Read Also-Pratapgarh News: मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम का अफीम कोठी में देखा गया सजीव प्रसारण

Show More

Related Articles

Back to top button