Pratapgarh News: तिरंगा कॉन्सर्ट में देशभक्ति के गीतों पर झूमा शहीद उद्यान

Pratapgarh News: Shaheed Udyan comes alive with patriotic songs at the Tiranga Concert.

Pratapgarh News:हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत गुरुवार को शहीद उद्यान (कंपनी गार्डेन) में भव्य तिरंगा कॉन्सर्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, निष्ठा और कर्तव्यबोध का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा कॉन्सर्ट के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों में जोश भर दिया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर शहीद उद्यान तालियों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की आजादी और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ओझा ने किया।

Read Also-Pratapgarh News: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button