
Pratapgarh News:रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और विधानसभा में उपमुख्य सचेतक डा. आरके वर्मा ने लोकलेखा समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कैग ऑडिट की आपत्तियों की समीक्षा की गई और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में नगर विकास विभाग, कृषि विभाग और सिंचाई विभाग से जुड़ी कैग ऑडिट आपत्तियों पर चर्चा हुई। समिति की ओर से संबंधित मामलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रानीगंज में समर्थकों में दिखा उत्साह
लोकलेखा समिति की बैठक में विधायक आरके वर्मा की सहभागिता की जानकारी मिलने के बाद रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
समर्थकों का कहना है कि लोकलेखा समिति जैसे महत्वपूर्ण मंच पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाने का अवसर मिलता है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर वासिक खान जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सदर, डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, बी. पल पटेल, प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, भगवतगंज मांधाता के सचिन पटेल, सूरज वर्मा समेत, प्रतापगढ़,के अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. आरके वर्मा की सहभागिता पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि समिति के माध्यम से संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय



