Unnao News: भगवंतनगर में गूंजे भारत माता के जयकारे, विधायक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Unnao News: Chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed in Bhagwantnagar; 'Tiranga Yatra' taken out under the leadership of MLA Ashutosh Shukla.

Unnao News:स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भगवंतनगर क्षेत्र में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने किया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

धानीखेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

तिरंगा यात्रा में धानीखेड़ा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की।

इस दौरान ‘हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने की अपील की गई।

सुमेरपुर मंडल में भी दिखा उत्साह

सुमेरपुर मंडल के कस्बा भगवंतनगर में निकली यात्रा में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। यात्रा मार्ग तिरंगों से सजा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पालन करने की अपील की।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा, रमेश चंद्र ‘कल्लू’ तिवारी, समीर शुक्ल, मुनारी शुक्ल, नरेश मिश्र, महेश गुप्ता, सुंदर लाल बाजपेई, दुर्गेश गुप्ता और सानू अवस्थी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस को गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

Read Also-Unnao News: भगवंतनगर में गूंजे भारत माता के जयकारे, विधायक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Show More

Related Articles

Back to top button