Shraddha Kapoor की ‘ईथा’ की रिलीज डेट बदली, अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Release date of Shraddha Kapoor’s ‘Itha’ changed; the film will now hit theaters on December 4.

Bollywood News:श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म पहले 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 तय की है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। ‘ईथा’ महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बायोपिक बताई जा रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे।

सोशल मीडिया पर किया नई तारीख का ऐलान

निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट में लिखा गया, “तूफान के लिए तैयार रहना… क्योंकि ‘ईथा’ आ रही है।” नई तारीख के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘टॉक्सिक’ से टकराव टालने का फैसला?

फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव के पीछे यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से संभावित टकराव को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ के 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। दोनों फिल्मों की बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी को देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर से बचने के लिए ‘ईथा’ को दिसंबर तक आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

अब श्रद्धा कपूर की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी को बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर किस अंदाज में पेश करती हैं।

Read Also-Monsoon Session : संसद परिसर बना सियासी अखाड़ा, NDA-विपक्ष आमने-सामने; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घमासान

Show More

Related Articles

Back to top button