Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, परिजनों से मिले डॉ. आरके वर्मा

महुली (चिलबिला) में बारिश के दौरान मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Pratapgarh News: सदर विधानसभा क्षेत्र के महुली (चिलबिला) में बारिश के दौरान मकान ढहने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की असामयिक मौत की घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक एवं विधानसभा के उपमुख्य सचेतक डॉ. आर.के. वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

डॉ. आर.के. वर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन का हवाला देते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मकान ढहने की इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव ‘मुन्ना’, पूर्व विधायक राज कुमार पाल, अब्दुल कादिर जिलानी, बी.पी. पटेल प्रतिनिधि, डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल प्रधान भगवतगंज मांधाता, सचिन पटेल, सूरज वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Pratapgarh News: भोलेनाथ के जयघोष के बीच खुशलेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और बारिश के कारण जर्जर मकानों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button