Sandeep Tripathi Appointed PCC Observer: संदीप त्रिपाठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अंबेडकर नगर के PCC ऑब्जर्वर नियुक्त

प्रतापगढ़ के बैरागीपुर, हीरागंज कुंडा निवासी संदीप त्रिपाठी को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अंबेडकर नगर का PCC ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया।

Sandeep Tripathi Appointed PCC Observer: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बैरागीपुर, हीरागंज, कुंडा निवासी संदीप त्रिपाठी को अंबेडकर नगर का PCC ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन के प्रति संदीप त्रिपाठी की निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से अंबेडकर नगर में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन सृजन अभियान को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संदीप त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Pratapgarh News: भोलेनाथ के जयघोष के बीच खुशलेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

संदीप त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी मिलने पर कुंडा और प्रतापगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि संदीप त्रिपाठी लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय रहे हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को अंबेडकर नगर में और मजबूत आधार मिलेगा।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button