Sports Cricket 2027 : वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफायर 22 फरवरी से, मेजबान का फैसला बाकी

Sports Cricket 2027: ODI World Cup 2027 qualifiers start February 22; host yet to be decided.

Sports Cricket 2027 :वर्ष 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट अगले वर्ष 22 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभी तक क्वालीफायर टूर्नामेंट के मेजबान देश की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

आईसीसी द्वारा जुलाई में घोषित नई क्वालीफिकेशन प्रणाली के अनुसार, 10 टीमों वाले इस क्वालीफायर का विजेता सीधे 2027 वनडे विश्व कप के 14 टीमों वाले मुख्य ग्रुप चरण में प्रवेश करेगा। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण ‘सुपर सीरीज’ में खेलेंगी। इन तीन टीमों के बीच मुकाबले के बाद शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम को मुख्य चरण का अंतिम टिकट मिलेगा।

2027 वनडे विश्व कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 मैदानों पर किया जाएगा।

10 टीमों का होगा क्वालीफायर

क्वालीफायर में 30 सितंबर 2026 तक की वनडे रैंकिंग के आधार पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर दो सबसे निचली रैंकिंग वाली पूर्ण सदस्य (फुल मेंबर) टीमें खेलेंगी। इनके अलावा क्रिकेट विश्व कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ की शीर्ष चार टीमें भी इसमें हिस्सा लेंगी।

आठ टीमों वाले क्वालीफायर प्लेऑफ में लीग-2 की सबसे निचली चार टीमें तथा चैलेंज लीग की शीर्ष चार टीमें खेलेंगी। प्लेऑफ का प्रारूप अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन शीर्ष चार टीमें विश्व कप क्वालीफायर के लिए स्थान बनाएंगी।

चैलेंज लीग में 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह तीन राउंड-रॉबिन प्रतियोगिताएं खेलेगा और दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

वेस्टइंडीज पर लटक रही क्वालीफायर की तलवार

फिलहाल वेस्टइंडीज आईसीसी वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और 30 सितंबर की कट-ऑफ तारीख से पहले उसे भारत के खिलाफ सितंबर में दो वनडे मुकाबले खेलने हैं।

वेस्टइंडीज के शीर्ष आठ में पहुंचने की संभावना अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर करेगी, खासकर अफगानिस्तान (आठवें स्थान) और आयरलैंड (12वें स्थान) के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे श्रृंखला पर।

यदि आयरलैंड यह शृंखला 4-1 या 5-0 से जीतता है और वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके शीर्ष आठ में पहुंचने की संभावना बन सकती है, लेकिन यदि अफगानिस्तान शृंखला जीत जाता है, तो वेस्टइंडीज को लगभग तय तौर पर क्वालीफायर का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सका था। हरारे में खेले गए क्वालीफायर में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के कारण उसकी विश्व कप में जगह बनाने की उम्मीदें टूट गई थीं।

Read Also-Bollywood News: ‘रामायण’ से तुलना पर बोले मनोज मुंताशिर- दोनों फिल्मों की तुलना करना उचित नहीं

Show More

Related Articles

Back to top button