UP News: अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय बैठक 26 जुलाई को

UP News: National meeting of the All India Tirth Purohit Mahasabha

UP News:अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 26 जुलाई को प्रयागराज के दारागंज स्थित होटल गंगा रिवर फ्रंट में आयोजित होगी। बैठक में देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों से राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे और तीर्थ पुरोहितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामकृष्ण तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा (रजि.) की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार, 26 जुलाई को प्रयागराज के दारागंज स्थित होटल गंगा रिवर फ्रंट में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 11 बजे से शुरू होगी।

महासभा के अनुसार बैठक में देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में तीर्थ पुरोहितों से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा तीर्थस्थलों पर किए जा रहे विकास कार्यों तथा तीर्थ पुरोहितों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। आवश्यक होने पर महासभा आगे की रणनीति भी तय करेगी।

बैठक में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, द्वारका, सोमनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, वैद्यनाथ धाम, त्र्यंबकेश्वर, नासिक, परली वैद्यनाथ, ऋषिकेश, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, उज्जैन, विंध्याचल, मथुरा सहित देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों से राष्ट्रीय पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री मधुचूका के निर्देशन में मंत्री भावानंद शर्मा एवं संगठन मंत्री अभिजीत राज वैद्य को सौंपी गई है।

Read Also-Pratapgarh News: रंग लाया विधायक मोना का प्रयास, मंगापुर में स्टेडियम निर्माण को मिली मंजूरी

Show More

Related Articles

Back to top button