
UP News:विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संवाद, सम्पर्क और समन्वय के मंत्र के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत की सबसे बड़ी गारंटी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नियमित रूप से बूथ के प्रत्येक परिवार से संपर्क बनाए रखें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा समाज के सभी वर्गों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करें। संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समन्वय पर निर्भर करती है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से कार्य करता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। विधायक ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं और उनके परिश्रम से ही भाजपा लगातार जनविश्वास अर्जित कर रही है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प लेकर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए तथा नव मतदाताओं और लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया जाए।
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महामंत्री परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, बाल कष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, रीना द्विवेदी, रवि शर्मा, हरिभजन गौड, रामप्रीत वर्मा, मंत्री शिवम शुक्ला, प्रदीप यादव, स्वाति सिंह, गरिमा मौर्य, विपिन सिंह, सर्वज्ञ सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, वरूण चौधरी, रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, जय प्रकाश श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, ओमिस अग्रहरि, दिनेश कन्नौजिया, व्यंकटेश मिश्र सहित सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।



