Vijeta Dahiya: छात्रों पर लाठीचार्ज के बीच वायरल हुआ बर्गर वीडियो, CJP ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाया

Vijeta Dahiya: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के बाद पार्टी ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। वीडियो में कथित तौर पर दहिया एक बर्गर आउटलेट पर दिखाई दिए, जबकि उसी समय प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आ रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई।

CJP ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि विजेता दहिया का व्यवहार “गहरी संवेदनहीनता” दर्शाता है और यह पार्टी के सिद्धांतों व आंदोलन की भावना के अनुरूप नहीं है। पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद और सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का फैसला लिया।

विवाद बढ़ने के बाद विजेता दहिया ने अपनी सफाई में कहा कि वह लंबे समय से लगातार आंदोलन में शामिल थे, कई रातों से सोए नहीं थे और बेहद भूखे थे। उनका कहना था कि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद उन्होंने खाना खाया और इसे गलत तरीके से पेश किया गया।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की जवाबदेही और सार्वजनिक छवि को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर कुछ लोगों ने पार्टी के फैसले का समर्थन किया, वहीं कुछ ने दहिया की सफाई को भी उचित बताया।

Show More

Related Articles

Back to top button