Chirag Paswan News: सड़क हादसे में घायल युवती की मदद के लिए रुका केंद्रीय मंत्री का काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

अमृतसर से जालंधर जाते समय डेरा सचखंड बल्लां के पास घायल युवती को देखकर चिराग पासवान ने तत्काल काफिला रुकवाया। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी टीम को युवती को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पंजाब दौरे के दौरान इंसानियत की मिसाल पेश की। अमृतसर से जालंधर जाते समय सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल एक युवती को देखकर उन्होंने अपना काफिला तुरंत रुकवा दिया और बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क किनारे घायल मिली युवती

जानकारी के अनुसार, रविवार को चिराग पासवान का काफिला अमृतसर से जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जालंधर से कुछ किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लां के पास सड़क किनारे एक युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे वह सड़क हादसे का शिकार हो गई।

काफिला रुकवाकर खुद पहुंचे मौके पर

घायल युवती को देखकर चिराग पासवान ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वह स्वयं वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और युवती की स्थिति का जायजा लिया। हालात गंभीर होने पर उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया कि एंबुलेंस का इंतजार किए बिना युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए।

अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा

चिराग पासवान के निर्देश पर काफिले में शामिल वाहन से घायल युवती को नजदीकी अस्पताल भेजा गया ताकि उसे बिना देरी इलाज मिल सके। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान तब तक घटनास्थल पर मौजूद रहे, जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो गया कि युवती सुरक्षित अस्पताल के लिए रवाना हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफिले में मौजूद लोग घायल युवती को सावधानीपूर्वक कार में बैठाकर अस्पताल ले जाते हैं। घटना के बाद कई लोगों ने चिराग पासवान के इस कदम की सराहना की और इसे मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

Chirag Paswan Political Statement : “मुझे दुख है कि ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूँ” — बिहार की कानून-व्यवस्था पर फूटा चिराग पासवान का गुस्सा

पंजाब दौरे पर हैं चिराग पासवान

पंजाब यात्रा के दौरान चिराग पासवान ने अपनी माता के साथ अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने जलियांवाला बाग पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में भी जाकर संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

हालांकि, सड़क हादसे में घायल युवती की मदद के लिए काफिला रोकने की घटना इस पूरे दौरे का सबसे चर्चित पल बन गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button