8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? लेवल 1 से 10 तक कर्मचारियों की संभावित बेसिक पे का पूरा गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि लेवल-1 से लेकर लेवल-10 तक के कर्मचारियों की सैलरी आखिर कितनी बढ़ सकती है?

हालांकि, सरकार ने अभी तक अंतिम फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं की है। इसलिए सामने आ रहे सभी आंकड़े संभावित (Estimated) हैं और इन्हें विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तैयार किया गया है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) होता है, जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक पे को नई बेसिक पे में बदला जाता है। जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर होगा, उतनी ही अधिक बेसिक सैलरी और उससे जुड़े भत्तों (HRA, TA आदि) में बढ़ोतरी होगी।

लेवल-1 से लेवल-10 तक संभावित नई बेसिक सैलरी

Pay Level वर्तमान बेसिक (₹) 2.0 Fitment 2.1 Fitment 2.5 Fitment 3.0 Fitment
Level 1 18,000 36,000 37,800 45,000 54,000
Level 2 19,900 39,800 41,790 49,750 59,700
Level 3 21,700 43,400 45,570 54,250 65,100
Level 4 25,500 51,000 53,550 63,750 76,500
Level 5 29,200 58,400 61,320 73,000 87,600
Level 6 35,400 70,800 74,340 88,500 1,06,200
Level 7 44,900 89,800 94,290 1,12,250 1,34,700
Level 8 47,600 95,200 99,960 1,19,000 1,42,800
Level 9 53,100 1,06,200 1,11,510 1,32,750 1,59,300
Level 10 56,100 1,12,200 1,17,810 1,40,250 1,68,300

नोट: यह अनुमानित गणना है। अंतिम वेतन सरकार द्वारा तय किए जाने वाले फिटमेंट फैक्टर और वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।

HRA भी बढ़ने की संभावना

बेसिक पे बढ़ने के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी स्वतः बढ़ोतरी होगी, क्योंकि HRA की गणना बेसिक सैलरी के प्रतिशत के आधार पर होती है। इसलिए 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की कुल मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

कब आएगा अंतिम फैसला?

8वां वेतन आयोग विभिन्न कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से सुझाव ले रहा है। फिटमेंट फैक्टर, HRA और अन्य भत्तों पर अभी विचार-विमर्श जारी है। अंतिम सिफारिशें आने और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही नई वेतन संरचना लागू होगी।

 

Written By Akshat Srivastava

Show More

Related Articles

Back to top button