नंदीघोष रथ पर सवार हो निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

Lord Jagannath will set out riding the Nandighosha chariot

भगवान का करने उतरेगी भक्तों की भीड़
चार झांकियों में दिखेगी भगवान की लीला
जगन्नाथ जी के भक्तों को जिस दिन का इंतजार पूरे वर्ष रहता है,वो दिन आखिरकार आ ही गया। आज दिन गुरूवार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और आश्लेषा नक्षत्र में भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा, मदन मोहन और सुदर्शन के साथ नंदीघोष रथ सवार हो भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। उनके दर्शन और भगवान के रथ को खिंचने के लिए सैड़कों भक्तों की कतार लग जाती है।
इस बार निकाले जाएंगे सात रथ
कीड़गंज स्थित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी के महामंत्री डॉ. महेंद्र तिवारी ने बताया कि इस बार भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के साथ में सात नये रथ भी निकाले जाएंगे। जिन पर राधारमण, बद्रीनाथ, श्रीनाथ, रामचंद्र, गरूण और हनुमान जी इन भगवानों की प्रतिमाएं विराजमान रहेंगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कलाकारों के मंचन से सजी चार झाकियों का भी आयोजन किया जाएगा। जिनमे कलाकारों के द्वारा भगवान की लीला का मंचन किया जाएगा।
जैसे बढ़ती है यात्रा वैसे बढ़ने लगते है भक्त
मंदिर के पुजारी पंडित दीपक तिवारी ने बताया कि रथ यात्रा जैसे जैसे अपने निर्धारित मार्ग पर अग्रसर होती है वैसे वैसे भगवान के रथ को खिंचने वाले भक्तों का ताता लगना शुरू हो जाता है। फिर एक समय ऐसा आता है कि भगवान का रथ कब अपनी चलाएमान स्थिति में रहते हुए कब वापस मंदिर तक आ जाता है इसका कुछ पता ही नहीं चलता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दौरान भगवान का रथ खिंच रहे भक्तों के लिए भक्तों द्वारा प्रसाद और जल वितरण की व्यावस्था की जाती है।
मोटरसाइकिल रैली के साथ किया रथ यात्रा का उद्घघोष
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति बड़ा रथ प्रयागराज ने बुधवार को केला भवन हेवेट रोड से मोटरसाइकिल रैली के साथ में रथयात्रा का उद्घोष किया। जिसका मार्ग शिव दुर्गा हनुमान मंदिर मोहत्सिम गंज के निकट केला भवन से निकल कर जॉनसन गंज चौराहे से होते हुए घंटाघर लोकनाथ सुल।की चौराहे होता हुआ मु_ीगंज बड़ा चौराहा, रामभवन से छोटा चौराहा मु_ीगंज गुंडीचा मंदिर पर समाप्त हुआ। मीडिया प्रभारी राजीव गुप्त बिट्टू ने बताया बहुत ही भव्य जुलूस भगवा झंडों के साथ और बड़ा रथ के झंडे लिए ढेर सारे पुरुष और महिलाएं जगन्नाथ जीकी जय बलभद्र सुभद्रा की जय के नारे लगाते हुए उद्घोष कर रहे थे। जुलूस मे वरिष्ठतम भाईजी हरिश्चन्द केसरवानी,अध्यक्ष कृष्ण भगवान केसरवानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मोटरसाइकिल रैली के साथ किया रथ यात्रा का उद्घोष

रिपोर्ट: आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button