
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई में एक लंच डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह स्टार कपल बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहा है। फैंस भी दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दीपिका को साउथ इंडियन खाने की क्रेविंग हुई थी। ऐसे में रणवीर सिंह उन्हें मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट लेकर पहुंचे, जहां दोनों ने बटर डोसा का आनंद लिया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय दोनों ने कैजुअल आउटफिट पहना हुआ था और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसके बावजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दीपिका के प्रेग्नेंसी ग्लो की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कपल को शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार में आने वाले नए मेहमान को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इससे पहले भी दीपिका और रणवीर को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है, लेकिन इस बार उनकी सादगी और एक-दूसरे के प्रति केयरिंग अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की डिलीवरी इस साल अक्टूबर या नवंबर के आसपास हो सकती है। ऐसे में दोनों अपने परिवार के साथ इस खास समय को यादगार बनाने में जुटे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले अपने सभी बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी की है, वहीं अल्लू अर्जुन के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘राका’ का शेड्यूल भी खत्म हो चुका है। अब अभिनेत्री कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाकर अपनी सेहत और परिवार पर पूरा ध्यान दे रही हैं।
दीपिका और रणवीर की यह डोसा डेट एक बार फिर साबित करती है कि दोनों अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच भी एक-दूसरे के साथ छोटे-छोटे खास पल बिताना नहीं भूलते। यही वजह है कि यह स्टार कपल आज भी फैंस के सबसे पसंदीदा बॉलीवुड कपल्स में गिना जाता है।



