यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेमेंट की छात्रा अर्चिता तिवारी को मिलेगा रामदास गुलाटी मेमोरियल स्वर्ण पदक
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट के छात्र नैतिक वर्मा को मिलेगा श्रीमति राम लुभाई गुलाटी मेमोरियल स्वर्ण पदक
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट की अर्चिता तिवारी, हर्ष कनौजिया और उत्कर्ष मालवीय को मिलेगा छात्र हितैशी विशाल दत्ता रजत पदक
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय गुरूवार को अपना नौंवा दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी उपस्थित रहेंगी। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा कि जाएगी। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परसिर में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो.अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय के द्वारा 81822 विद्यार्थियों को उपाधी दी जाएगी, जिसमे 61753 स्नातक और 20129 परास्नातक के छात्रों के नाम शामिल है। इसी के साथ में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उच्च अंक पाने वाले 242 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक से सम्मानित किया जाएगा, यह सम्मान यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में 73 विद्यार्थियों को स्वर्ण, 82 को रजत और 87 विद्यार्थियों को कास्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। अब अगर बात करें पदक से सम्मानित होने वाले छात्रों और छात्राओं की तो इसमें 66.53 प्रतिशत छात्राएं और 33.47 प्रतिशत छात्रों की संख्या है।
एचपीवी टीकाकरण का आयोजन
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दिन कुछ छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि छात्राओं का हेल्थ कार्ड भी बनवाया जाएगा, जिसमे उनकी सारी रिपोर्ट संकलित रहेगी, ताकि कभी अगर बीमार पड़े, तो उनकी बिमारी का इलाज करने में सहजता हो सके। हर बार की तरह इस वर्ष भी दीक्षांत समारोह के अवसर पर आंगडबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगड़बाडी किट दी जाएगी। जिसमे 100 किट यूनिवर्सिटी की ओर से और लगभग 200 किट जिला प्रशासन कि ओर से वितरित कि जाएगी।
पांच से ग्यारह गांवों को गोद लेने की योजना
प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत मेन कैंपस समेत गोद लिये गांवों में छात्रों की छवि को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमे कुल 14 खिलाड़ियों को नामित किया गया है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण, रजत और कास्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ कुलपति ने बताया कि इस वक्त विश्वविद्यालय के द्वारा पांच गांवों को गोद लिया गया है, गोद लिये गांवों की संख्या को बढ़ाते हुए इसे ग्यारह करने की योजना बनाई जा रही है।
डीएलएड की मानद उपाधी से किया जाएगा सम्मानित
इस बार प्रो.राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के द्वारा खत्री अतुल सत्तार बापू को डीएलएड की मानद उपाधी से नवाजा जाएगा। इन्हें यह उपाधी साड़ी पर की जाने वाली पारंपरिक चित्रकारी कछीय राई बंधेज के लिए दी जा रही है। खत्री अतुल इस कला का संवर्धन और इसे पुष्पित करने का कार्य लगभग तीन दशकों से कर रहे है। इस उपाधी के पूर्व भी इन्हें कई सारे राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनसे पूर्व राजस्थान के नंद किशोर शर्मा को लखनऊ में डीएलएड की उपाधी से नवाजा जा चुका है।
रिपोर्ट: आकाश त्रिपाठी



