UP News: भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, रथ यात्रा की तैयारियां पूरी

UP News: Health check-up of Lord Jagannath, Balabhadra, and Subhadra conducted; preparations for Rath Yatra complete.

UP News:जौनपुर के श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में आषाढ़ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा का पारंपरिक विधि-विधान से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने धार्मिक परंपरा के अनुसार तीनों विग्रहों का परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य का आकलन किया।मुख्य चिकित्सक डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के स्नान पूर्णिमा महोत्सव में अधिक स्नान कराने के कारण तीनों विग्रह पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ माने जाते हैं। आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक भगवान के ज्वरग्रस्त रहने की परंपरा के अनुसार इस अवधि में उन्हें विभिन्न औषधीय काढ़ों का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन भी बंद रहे।स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. अजीत कपूर, डॉ. अशोक अस्थाना, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. आलोक यादव और डॉ. स्वाति यादव सहित वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया।स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मंदिर प्रशासन ने बताया कि बुधवार को भगवान को परवल के जूस का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को राजसी खिचड़ी का प्रसाद अर्पित होगा। तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण करेंगे तथा श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। यह आयोजन पारंपरिक रथ यात्रा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अर्चक पं. दिनेश चंद्र द्विवेदी, रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहू, महामंत्री राजेश गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, रत्नेश सिंह, प्रबंधक सीए संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश राय, दयाशंकर निगम, दिनेश प्रकाश कपूर, मनोज मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Read Also-Taslima Nasrin Kolkata Return: 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को होगी वापसी

Show More

Related Articles

Back to top button