CM-YOGI- सीएम योगी का चित्रकूट आगमन 08 जुलाई को, तैयारियों में जुटा प्रशासन

CM Yogi to visit Chitrakoot on July 8; administration busy with preparations.

CM-YOGI-आगामी 08 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर न सिर्फ जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा है बल्कि स्थानीय जनता में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री चित्रकूट इंटर कॉलेज मैदान में दोपहर 2ः25 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल की विकास परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत साेमवार काे कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी ने खुद चित्रकूट इंटर कॉलेज जनसभा स्थल और कलेक्ट्रेट सभागार का सघन निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई कोर कसर न रह जाये इसको लेकर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 03 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। जिसकी कमान 05 एएसपी और 14 क्षेत्राधिकारियों के हाथों में होगी। भाजपा संगठन ने जनसभा में 15 से 20 हजार लोगों की भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि 08 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी के विकास के लिए कुछ और बड़े उपहारों की घोषणा कर सकते हैं।

Read Also-UP-HIGH-COURT-हाईकोर्ट ने 300 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए लेखपाल की सजा को 49 साल बाद रखा बरकरार

Show More

Related Articles

Back to top button