Bollywood News-फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का टीजर रिलीज

Bollywood News – Teaser of the film 'Bhai Tera Star Hai' released.

Bollywood News-राघव जुयाल की पहली सोलो फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया था और अब टीजर में राघव का अलग अंदाज देखने को मिला है। फिल्म में वह अजय सिंह नाम के ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका एकमात्र सपना बॉलीवुड का सुपरस्टार बनना है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है, जबकि इसका निर्माण ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज 2 के बैनर तले हुआ है।

टीजर की शुरुआत राघव के किरदार के खुद को ‘रॉकिंग रिबेल सुपर अल्ट्रा फ्यूचर स्टार’ बताने से होती है। हीरो बनने की चाह में वह झूठ बोलने से भी पीछे नहीं हटता और खुद को पहले से ही सुपरस्टार मानता है। फिल्म बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष, महत्वाकांक्षा और स्टारडम की दौड़ को मनोरंजक अंदाज में पेश करती नजर आती है। फिल्म में निहारिका एनएम, संजय कपूर, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी और 2014 में फिल्म ‘सोनाली केबल’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी2’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ जैसी फिल्मों में नजर आए। फिल्म ‘किल’ में निभाए गए उनके खलनायक के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। आखिरी बार वह 2025 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिखाई दिए थे।

Read Also-PoK में बढ़ा असंतोष: रावलकोट में हजारों लोगों का प्रदर्शन, इस्लामाबाद की नीतियों के खिलाफ उठी आवाज

Show More

Related Articles

Back to top button