pratapgarh News: बड़े मंगल भंडारे में अशफाक अहमद का सम्मान, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की पेश की मिसाल

कलेक्ट्रेट परिसर के संकट मोचन धाम में विशाल भंडारा, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

pratapgarh News: बड़े मंगल के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट स्थित संकट मोचन धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

भंडारे का आयोजन जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल तथा ज्ञान प्रकाश शुक्ल की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मान्धाता एवं आयशा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अशफाक अहमद ने भी भंडारे में सहभागिता की। आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

Pratapgarh News: जिलाधिकारी ने प्रेमधर पट्टी की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश 

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button