Mau News-अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

Mau News-Major action by the administration against illegal mining and illegal transportation

Mau News-मुख्यमंत्री जी एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग, खनन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक जांच एवं कार्रवाई की गई।
दिनांक 26 मई 2026 से 29 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 10 ट्रेलर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 4.50 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई। इसके अतिरिक्त 5 ट्रैक्टर एवं 1 डम्फर को सीज करने की कार्यवाही भी की गई।
खनन विभाग द्वारा की गई सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप माह मई 2026 में अब तक कुल 75 अवैध वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 31.77 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि अवैध खनन अथवा अवैध परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Read Also-New Web Series Raakh- नई वेब सीरीज ‘राख’ में दिखेंगे अली फजल

Show More

Related Articles

Back to top button