BAKRID-FESTIVAL-उत्साह के साथ मुस्लिम समुदाय ने मनाया बकरीद का त्योहार

BAKRID-FESTIVAL-Muslim community celebrated Bakrid festival with enthusiasm

BAKRID-FESTIVAL-मुस्लिम समुदाय के पर्व बकरीद को लेकर जिलेभर में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे। इस दौरान मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह देखा गया।

वहीं मंत्री हफिजुल हसन ने भी बकरीद की नमाज अदा की और प्रदेश में अमन-चैन एवं भाईचारे की दुआ मांगी। मस्जिद के इमाम ने बताया कि बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, पैगंबर हजरत इब्राहिम के सर्वोच्च बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देते हैं।

वहीं पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहे।

Read Also-B-ED-ENTRANCE-EXAM-बी.एड. प्रवेश परीक्षा : सुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने को 167 सदस्य रवाना

Show More

Related Articles

Back to top button