Maharajganj News-गुमशुदा महिला को चौक पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

Maharajganj News-जनपद में गुमशुदाओं की तलाश को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना चौक पर दर्ज गुमशुदगी संख्या 29/2026 दिनांक 26 मई 2026 से संबंधित महिला इमलावती पत्नी हुमराज साहनी निवासी वार्ड नंबर 15 थाना चौक जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष, को पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को ग्राम 27 नर्सरी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल राजेश चौहान तथा महिला कांस्टेबल आरती यादव की अहम भूमिका रही।

Read Also-IPL 2026: ‘बेखौफ’ रजत पाटीदार ने गुजरात को रौंदा, लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची RCB

Show More

Related Articles

Back to top button