
IPL 2026: Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Gujarat Titans को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले के हीरो रहे कप्तान Rajat Patidar, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली।
पाटीदार का ‘बेखौफ’ अंदाज़
रजत पाटीदार ने मैदान पर उतरते ही गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उनकी पारी में 9 लंबे छक्के शामिल रहे और उन्होंने हर दिशा में आक्रामक शॉट लगाए। आईपीएल इतिहास में इतनी तेज़ और बेखौफ बल्लेबाजी कम ही देखने को मिली है।
पाटीदार की बल्लेबाजी इतनी प्रभावशाली रही कि क्रिकेट फैंस के साथ-साथ Virat Kohli भी डगआउट से उनके हर शॉट पर हैरान और खुश नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब RCB मैनेजमेंट ने दो साल पहले नए कप्तान को लेकर विचार किया था, तब विराट कोहली ने भी पाटीदार की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया था।
सबसे तेज 100 छक्कों में भारतीयों में टॉप पर
मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने T20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है। सबसे तेज़ 100 IPL छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पाटीदार का नाम दुनिया के बड़े हिटर्स के साथ शामिल हो गया है।
Andre Russell ने 657 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि Nicholas Pooran ने 884 गेंदों में। पाटीदार ने 933 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर Chris Gayle को भी पीछे छोड़ दिया।
IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद DC ने खिलाड़ियों को दिखाया आईना, 6 मिनट का वीडियो हुआ वायरल
घरेलू क्रिकेट से IPL स्टार तक का सफर
रजत पाटीदार के शांत और विनम्र स्वभाव को देखकर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी प्रतिभा को सबसे पहले पहचानने वालों में अनुभवी कोच Chandrakant Pandit शामिल रहे।
उनकी कोचिंग में मध्य प्रदेश ने 69 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और उसी दौरान पाटीदार ने खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित किया।
टीम इंडिया में बढ़ सकती है दावेदारी
अब तक पाटीदार को भारत के लिए 3 टेस्ट और 1 वनडे खेलने का मौका मिला है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें बड़ी सफलता अभी नहीं मिली है। लेकिन IPL 2026 में उनके प्रदर्शन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित T20 टीम में उनका नाम चर्चा में जरूर रहेगा।
RCB की इस जीत के बाद टीम के फैंस को अब अपने पहले IPL खिताब की उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ गई है।
Written By: Ekta Verma



