Entertainment Update: तलाक के बाद फिर करीब आए मौनी रॉय और सूरज नांबियार? दिशा पाटनी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

मौनी रॉय ने तलाक के बाद फिर किया सूरज को फॉलो, दिशा पाटनी को बिना सबूत ट्रोल कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स

Entertainment Update: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy और बिजनेसमैन Suraj Nambiar के तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर नया मोड़ देखने को मिला है। दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और अब फैंस की नजर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर टिक गई है।

हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि तलाक की घोषणा के बाद भी मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को फिर से इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। हालांकि सूरज अब भी मौनी को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसी बात को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पहले दोनों ने किया था अनफॉलो

कुछ समय पहले फैंस ने देखा था कि मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद सूरज नांबियार का अकाउंट कुछ समय के लिए डिएक्टिवेट भी दिखाई दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा रही कि अभिनेत्री Disha Patani ने भी सूरज को अनफॉलो किया था।

इन्हीं घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया और कई यूजर्स ने दिशा पाटनी का नाम इस मामले से जोड़ना शुरू कर दिया।

दिशा पाटनी को किया जा रहा ट्रोल

सोशल मीडिया पर कुछ लोग दिशा पाटनी को मौनी और सूरज के रिश्ते टूटने की वजह बताने लगे हैं। कई यूजर्स ने उनके कमेंट सेक्शन में जाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें “कबाब में हड्डी” तक कह दिया। हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी या सबूत सामने नहीं आया है।

दरअसल, दिशा पाटनी और मौनी रॉय लंबे समय से अच्छी दोस्त मानी जाती हैं और अक्सर साथ नजर आती रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण दिशा भी ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

Entertainment Update: धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट का ऐलान, Jio Hotstar पर इस दिन होगी स्ट्रीम

शादी की तस्वीरें अब भी मौजूद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय ने अभी तक सूरज नांबियार के साथ अपनी शादी और निजी पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट नहीं की हैं। वहीं सूरज की प्रोफाइल पर मौनी की बहुत कम तस्वीरें नजर आती हैं।

तलाक की खबरों के बाद मौनी की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस लगातार अभिनेत्री को समर्थन दे रहे हैं और उनके निजी जीवन को लेकर संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।

मौनी ने की थी निजता की अपील

इस पूरे विवाद के बीच मौनी रॉय पहले ही लोगों से उनके निजी जीवन को लेकर अफवाहें न फैलाने की अपील कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालना सही नहीं है और उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।

फिलहाल सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर जारी है, लेकिन मौनी, सूरज या दिशा की ओर से इन अफवाहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Written By: Anushri Yadav

Show More

Related Articles

Back to top button