Entertainment Update: धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट का ऐलान, Jio Hotstar पर इस दिन होगी स्ट्रीम

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ का अनकट वर्जन अगले महीने Jio Hotstar पर होगा रिलीज

Entertainment Update: फिल्म प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल Dhurandhar 2 की OTT रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। JioHotstar ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म अगले महीने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

Jio Hotstar पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे किया जाएगा। इसके बाद 5 जून से फिल्म Jio Hotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

पहले भाग Dhurandhar के डिजिटल राइट्स पहले ही नेटफ्लिक्स को बेचे गए थे, लेकिन दूसरे भाग की भारी सफलता के बाद निर्माता Jio Studios ने इसके भारतीय डिजिटल राइट्स अपने पास ही रखे। हालांकि भारत के बाहर फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध रहेगी।

OTT पर मिलेगा अनकट वर्जन

फिल्म की OTT रिलीज को खास बनाने के लिए Jio Hotstar दर्शकों के लिए इसका अनकट वर्जन लेकर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस वर्जन में कई ऐसे सीन शामिल होंगे जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। यही वजह है कि फिल्म देखने वाले दर्शकों में भी OTT रिलीज को लेकर काफी उत्साह है।

Enternational News: ईरान पर ट्रंप का सबसे बड़ा हमला, चीन दौरे से लौटते ही दी खुली चेतावनी

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अब तक 1,144 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में Ranveer Singh मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके अलावा Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal, Rakesh Bedi और Sara Arjun भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। एक्शन, ड्रामा और इमोशनल कहानी के मिश्रण ने ‘धुरंधर 2’ को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Written By: Anushri Yadav

Show More

Related Articles

Back to top button