
यूनाइटेड भारत प्रयागराज
शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक के खाते से साइबर ठगो ने उड़ाए 86 हजार रुपए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी।
पुलिस के मुताबिक संजीव जैसवार निवासी अशोक नगर ने तहरीर में बताया की उनका खाता यूनियन बैंक में है। रविवार को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसके बाद दो बार मे उनके खाते से लगभग 86 हजार रुपए उड़ा दिए गए। जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ प्रदीप श्रीवास्तव के नाम से है। तहरीर की शिकायत पर थाना कैंट प्रभारी अरमनाथ ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगी की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट -अभिषेक मिश्रा


