
Lifestyle Update: Radhika Merchant एक बार फिर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। वेनिस बिएनाले में इंडियन पवेलियन की ओपनिंग के दौरान अंबानी परिवार का रॉयल अंदाज देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राधिका मर्चेंट के मॉडर्न प्रिंसेस लुक की हुई।
जहां Nita Ambani साड़ी में ट्रेडिशनल भारतीय खूबसूरती बिखेरती नजर आईं, वहीं राधिका ने करीब 65 साल पुराने हॉलीवुड फैशन को नए अंदाज में री-क्रिएट करके सबका दिल जीत लिया।
हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म से लिया इंस्पिरेशन

राधिका मर्चेंट ने लग्जरी फैशन ब्रांड Givenchy का लाइट मिंट ग्रीन साड़ी-इंस्पायर्ड गाउन पहना था। यह आउटफिट 1962 के स्प्रिंग हाउते कॉउचर कलेक्शन से प्रेरित था।
इस लुक की खास बात यह रही कि यह हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री Audrey Hepburn के आइकॉनिक फिल्मी लुक से इंस्पायर्ड था, जिसे उन्होंने क्लासिक फिल्म Breakfast at Tiffany’s में पहना था।
करीब 65 साल पुराने इस स्टाइल को आधुनिक अंदाज में री-क्रिएट किया गया, जिसने राधिका को पूरी तरह विंटेज हॉलीवुड प्रिंसेस जैसा लुक दिया।
साड़ी और गाउन का शानदार फ्यूजन

राधिका के आउटफिट में भारतीय साड़ी की ड्रेपिंग और वेस्टर्न गाउन का शानदार मिश्रण देखने को मिला। वन-शोल्डर ड्रेप्ड डिजाइन और ट्रेल जैसे पल्लू ने पूरे लुक को बेहद रॉयल और एलिगेंट बना दिया।
गाउन के बॉर्डर पर की गई फ्रिंज, बीड्स और सीक्विन डिटेलिंग ने इसमें ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का टच जोड़ा। वहीं फ्लोई ड्रेपिंग और स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।
ग्लव्स और डायमंड जूलरी ने बढ़ाया रॉयल टच

राधिका ने अपने लुक को मैचिंग ओपेरा ग्लव्स के साथ स्टाइल किया, जिसने पूरे आउटफिट में एक्स्ट्रा ड्रामा और विंटेज रॉयल वाइब्स जोड़ दीं।
इसके साथ उन्होंने डायमंड स्टेटमेंट इयररिंग्स और बाजूबंद पहना, जो लुक को ओवरपावर किए बिना उसकी खूबसूरती को और निखार रहा था।
सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, रेट्रो इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल और हाफ पिनअप हेयर लुक ने उनके पूरे स्टाइल को क्लासी और रेड कार्पेट रेडी बना दिया।
कैसे दें अपनी साड़ी को मॉडर्न विंटेज टच?

अगर आप भी राधिका मर्चेंट की तरह अपनी साड़ी को मॉडर्न और विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं—
- हैवी बॉर्डर और सीक्विन वर्क वाली साड़ी चुनें
- ट्यूब या वन-शोल्डर ब्लाउज के साथ फ्यूजन स्टाइल अपनाएं
- रेट्रो हेयरस्टाइल रखें
- ओपेरा ग्लव्स या स्टेटमेंट एक्सेसरीज जोड़ें
- मिनिमल लेकिन क्लासी जूलरी पहनें
इन छोटे-छोटे फैशन एलिमेंट्स से आप भी अपने ट्रेडिशनल लुक को ग्लैमरस हॉलीवुड टच दे सकती हैं।
Written By: Anushri Yadav



