Muzaffarnagar Police: मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता, 2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

Muzaffarnagar Police: Muzaffarnagar में थाना कोतवाली नगर पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यक्ष ऐप और CCTV फुटेज की मदद से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी 27 अप्रैल को कचहरी में तारीख पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां खड़ी दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली थीं। वाहन चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और CCTV कैमरों के साथ यक्ष ऐप की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को Sanjay Kumar Verma के निर्देशन में अंजाम दिया गया। मामले का खुलासा करने में उपनिरीक्षक सोनू कुमार और आयुष्मान शर्मा की अहम भूमिका रही, जिसके लिए दोनों पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button