
Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे पूरे जिले में कानून-व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रही।

कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नगर के अम्बेडकर चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।
पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा भी बाबा साहब की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता यूनाईटेड भारत



