
Sonbhadra News-जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सफाईयों में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार में कहा कि बालू और पत्थर खनन में माफियाओं का बोलबाला है, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा बालू साइड के दूसरे छोर से वीडियो बनाये जाने पर खनन माफियाओं द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है,जिसमे उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। जिला प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नही करता है तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर रविवार को पार्टी के युवा नेता व जिला पंचायत सदस्य पनारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ बालू खनन माफियाओं ने दुर्व्यवहार किया जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किया गया। इसके साथ ही उनके भाई व एक पार्टी कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया गया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनपद सोनभद्र में अवैध खनन एवं माफियाओं का बोलबाला चरम सीमा पर है । इस सरकार में गरीबों का कोई सुनने वाला नहीं है ।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं अन्य पर हुए फर्जी मुकदमों को यदि वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि माफियाओं द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध खनन कराया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाए नहीं तो इस मामले में को लेकर सदन में उठाने का काम करेंगे ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि अगर जिला प्रशासन जायज मांगों को पूर्ण नहीं किया तो आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी ।
वही ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, गीता गौर, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पाण्डेय, सुरेश यादव , त्रिपुरारी गौड़, सुनील गौड़, डॉक्टर लोपति सिंह पटेल, परमेश्वर यादव , सरदार पारब्रह्म सिंह , कृपा शंकर चौहान, सत्यम पाण्डेय, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, विवेक सिंह पटेल , अतुल दुबे , सूरज मिश्रा , राजेश, नागेंद्र भारती , देवनारायण, पप्पू कोल , लालबरत यादव, प्रदीप, रोशन लाल ,अजीत कुमार, रविंद्र के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रवि पाण्डेय सोनभद्र



