
Asha Bhosle Property: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद उनके शानदार करियर के साथ-साथ उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने Mumbai के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले अपने पीछे लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गई हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनका लंबा और सफल संगीत करियर रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गीत गाकर देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा, उन्हें अपने गीतों से मिलने वाली रॉयल्टी से भी लगातार आय होती रही।
संपत्ति की बात करें तो आशा भोसले के पास कई कीमती रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 80 से 100 करोड़ रुपये तक की अचल संपत्तियां थीं, जिनमें मुंबई और Pune में स्थित लग्जरी घर शामिल हैं।
Also Read: International Update: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ा टकराव! दुनिया की तेल सप्लाई पर मंडराया बड़ा खतरा
संगीत के अलावा, आशा भोसले ने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। उन्होंने Asha’s नाम से एक इंटरनेशनल डाइनिंग ब्रांड शुरू किया था, जिसकी शुरुआत साल 2002 में Dubai से हुई थी। आज इस ब्रांड के रेस्टोरेंट कुवैत सिटी अबू धाबी, बर्मिंघम और मैन्चेस्टर समेत कई शहरों में संचालित हो रहे हैं।
इस तरह आशा भोसले ने न सिर्फ संगीत की दुनिया में अटल छाप छोड़ी, बल्कि व्यवसाय के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित की।
Written By: Kalpana Pandey



