
Bihar News: बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां Hajipur के व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, Vaishali जिले के हाजीपुर स्थित कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा। संदेश में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस सूचना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोर्ट में प्रवेश पर रोक लगा दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। Vikram Sihag के निर्देश पर पुलिस टीम ने पूरे परिसर को खाली कराया। अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, ताकि तलाशी अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए।
Also Read: Music Legend Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन पर पूरा देश गमगीन, पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल
इसके साथ ही Muzaffarpur से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है, जो कोर्ट परिसर में सघन जांच कर रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने आसपास के सरकारी कार्यालयों में भी सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है।
Written By: Kalpana Pandey



