
Pratapgarh News:प्रतापगढ़ पहुंचे एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षणकिया। सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने थाने के सम्पत्ति अभिलेखों की गहन जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान
उन्होंने थाने की नई बन रही बिल्डिंग व जवानों के लिए तैयार किए जा रहे बैरक का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।
इसके साथ ही एसपी रोहित मिश्र ने
शस्त्रों की भी जांच की और उनके रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएंभी सुनीं। निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष पंकज कुमार भास्कर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहेंजीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने थाना अध्यक्ष जीआरपी समेत कई जीआरपी के पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
Read Also-Asha Bhosle:दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



