Asha Bhosle:दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Asha Bhosle-भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। मशहूर पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई। बताया गया कि उन्हें सीने में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Sonu Nigam और Shreya Ghoshal सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में किया जाएगा। यही वह स्थान है, जहां उनकी बड़ी बहन Lata Mangeshkar का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

Asha Bhosle ने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी मखमली आवाज और बहुमुखी गायकी ने उन्हें भारतीय संगीत का अमर सितारा बना दिया।

Asha Bhosle-Read Also-Sonbhadra News-सोनभद्र में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Show More

Related Articles

Back to top button