Uttar Pradesh Crime: 10 लाख दहेज के लिए गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात, बेरहम पति ने छीनी दो जिंदगियां

पति द्वारा गर्भवती पत्नी पर हमला किए जाने के बाद दो गर्भस्थ शिशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी पर बेरहमी से हमला करने का आरोप है, जिसमें दो गर्भस्थ शिशुओं की मौत हो गई।

पीड़िता आराधना शुक्ला (29) ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 21 मई 2022 को गोपीगंज थाना क्षेत्र के निवासी अभिनेष शुक्ला से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और जेठ की ओर से 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उस समय आठ माह की गर्भवती थी, जब उसके पति ने कथित रूप से उसके पेट पर कई बार लात मारी। इस हमले के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।

इसके बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका। आरोप है कि कुछ महीनों बाद जब महिला दोबारा गर्भवती हुई, तब भी दहेज की मांग को लेकर उस पर फिर से हमला किया गया। इस बार भी उसके पेट पर लात मारे जाने के कारण दूसरे गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

Also Read: Technology News-पुराना फोन बना सकता है आपका स्मार्ट CCTV, घर बैठे रखें हर कोने पर नजर

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

मामले में पुलिस ने पति, सास और जेठ सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button