
मुंबई: दिग्गज गायिका आशा भोसले को शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दिल और सांस से जुड़ी गंभीर समस्याओं के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में रखा गया है।
हालत गंभीर, ICU में इलाज जारी
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 92 वर्षीय आशा भोसले की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और जरूरी उपचार दिया जा रहा है।
पहले से चल रही थीं अस्वस्थ
बताया जा रहा है कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ
आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में चिंता का माहौल है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



