
Gold Silver Price News-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखने लगा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना शुक्रवार को ₹3,263 गिरकर ₹1.43 लाख पर आ गया। दो दिन पहले यह कीमत ₹1.46 लाख थी।
इसी तरह 1 किलो चांदी भी ₹13,167 टूटकर ₹2.22 लाख पर पहुंच गई है, जो 25 मार्च को ₹2.35 लाख थी।
पिछले 28 दिनों में सोने में ₹16,155 और चांदी में ₹45,053 की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
सोने की कीमतें अब तक ₹33,000 नीचे आईं
- 31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख
- 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹1.76 लाख
- अब: ऊंचे स्तर से ₹33 हजार की गिरावट
चांदी में भारी क्रैश – ₹3.86 लाख से ₹2.22 लाख
चांदी का उतार-चढ़ाव सोने से भी ज्यादा रहा।
- 31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख
- 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹3.86 लाख
- अब: 57 दिनों में ₹1.64 लाख की गिरावट
कीमतों में गिरावट क्यों हो रही है?
कैश की मांग बढ़ गई है
जंग और अनिश्चितता के समय निवेशक अक्सर लिक्विडिटी बढ़ाते हैं। इस बार भी कई बड़े निवेशक सोना-चांदी बेचकर कैश जमा कर रहे हैं।
प्रॉफिट बुकिंग
जनवरी में सोना-चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। उसी समय बड़ी होल्डिंग बेचने से बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिरने लगीं।
अमेरिकी ब्याज दरों का असर
फेडरल रिजर्व के कड़े रुख से निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प की ओर रुख किया, जिससे कीमती धातुओं की चमक कम हुई।
दाम आगे भी टूट सकते हैं – एक्सपर्ट की राय
कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के मुताबिक
सोना-चांदी में गिरावट कुछ समय और जारी रह सकती है। निवेशकों को फिलहाल नई खरीद से बचना चाहिए।
सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
BIS हॉलमार्क वाले सोने में कैरेट और गुणवत्ता दोनों की गारंटी होती है। हॉलमार्क कोड (जैसे—AZ4524) से इसकी पहचान होती है।
2. कीमत क्रॉस-चेक करें
खरीदने से पहले वजन, शुद्धता और दिन का रेट IBJA या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से मिलान जरूर कर लें।
24K, 22K और 18K की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
Read Also-G7 बैठक: जयशंकर ने ‘ग्लोबल साउथ’ की ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा की चिंताओं पर जोर दिया



