
Indian billionaires: हरियाणा की हिसार विधानसभा क्षेत्र की विधायक और ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल अब मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद देश की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति मानी जाती हैं। फोर्ब्स इंडिया 2025 की रिच लिस्ट के अनुसार, उनकी नेटवर्थ लगभग 37.3 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) है। हालांकि चुनाव आयोग के हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपये बताई थी।
सावित्री जिंदल का घर, जिंदल हाउस, देखने में महल जैसा लगने के बावजूद सादगी और क्लास का बेहतरीन उदाहरण है। घर के बाहरी हिस्से में हल्के हरे और क्रीमी रंग की दीवारें, पत्थर की टाइल्स का आकर्षक पैटर्न और हरे-भरे लॉन का माहौल देखने को मिलता है। ऊंची छतें और स्तंभ इसे शाही लुक देते हैं, जबकि लाइटिंग और डिजाइन में पुराने जमाने की सुंदरता और मॉडर्न लग्जरी का मिश्रण है।

लिविंग रूम में बड़ी कांच की दीवारें, पेस्टल और न्यूट्रल कलर्स के सोफे और लकड़ी का फर्श शांत और लक्जरी माहौल बनाते हैं। दीवारों पर ओ.पी. जिंदल की तस्वीरें और कलात्मक मूर्तियां परिवार की विरासत को दर्शाती हैं। डाइनिंग एरिया में लंबी लकड़ी की टेबल और ताजे फूलों की सजावट पारिवारिक एकता और शाही रहन-सहन को प्रदर्शित करती है।

Also Read: Trade Agreement: अमेरिका-इंडोनेशिया व्यापार समझौता, ऊर्जा और खनिज क्षेत्र में नया युग
जिंदल हाउस में हर कोने में आर्टवर्क, मार्बल मूर्तियां और इनडोर प्लांट्स का इस्तेमाल किया गया है। हल्के रंग के पर्दे प्राकृतिक रोशनी को अंदर आने देते हैं और कमरे को आलीशान लुक देते हैं। इस घर की सजावट न सिर्फ लग्जरी है, बल्कि सादगी और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी पेश करती है, जो घर की शांति और परिवार की संस्कृति को दर्शाता है।

Written By: Kalpana Pandey



