लखनऊ। जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तरी क्षेत्र लखनऊ इकाई का द्विवार्षिक सम्मेलन उद्यान भवन प्रेक्षागृह, सप्पू मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ। सम्मेलन में नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस तथा न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के विभिन्न शहरों से आए लगभग 250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में उत्तरी क्षेत्र के महासचिव कामरेड श्याम माथुर, संगठन सचिव कामरेड रजनीश पांडे, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष श्री बी.के. शुक्ला तथा सचिव श्री वी.एम. श्रीवास्तव सहित कई वक्ताओं ने पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण प्रत्येक पांच वर्ष में होता है, जबकि पेंशन का पुनरीक्षण नहीं होने से पुराने पेंशनर्स को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: BJP vs TMC: कोलकाता बना रणक्षेत्र! मोदी रैली से पहले हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं

सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार और वित्त मंत्रालय से मांग की गई कि वेतन पुनरीक्षण के साथ पेंशन का भी पुनरीक्षण किया जाए। साथ ही मेडिक्लेम प्रीमियम पर जीएसटी में छूट, कंपनी द्वारा सम इंश्योर्ड तक प्रीमियम वहन करने तथा घरेलू इलाज के लिए वार्षिक सहायता देने की मांग भी की गई।

सम्मेलन की अध्यक्षता श्री बी.के. शुक्ला ने की। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्ट : निखिल श्रीवास्तव

Show More

Related Articles

Back to top button